Saturday, 6 October 2012

18 warse ki yubti novelist .......

संयोजन राम बालक रॉय
आभार ; बालगुरु .कॉम
इलाहाबाद की युवा लेखिका लीमा धर इन दिनों सुर्खियों में हैं । महज 19 साल की उम्र में उन्होंने लेखन जगत में कई कीर्तिमान दर्ज किए हैं। आजकल वो अपने नए नॉवेल ‘टिल वी मीट अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं।
इस नॉवेल ने इन दिनों धूम मचा रखी है। खासकर युवाओं में खासी पसंद की जारी रही है। नॉवेल के पहले संस्करण की सभी 5 हजार प्रतियां बिक चुकी हैं। डायमंड पब्लिकेशन ने इस नॉवेल को नेशनल बेस्ट सेलर का टैग लगा कर सबसे कम उम्र की लेखिका से नवाजा है।
'टिल वी मीट अगेन' की कहानी यूपी के इलाहाबाद के दो युवाओं के प्यार और उनकी स्कूल लाइफ की है, जिसमें दोनों पात्र किस तरह सामने आने वाली मुश्किलों और हालात से जूझते हैं-इसे बयां किया गया है। बीए की छात्रा लीमा धर की अगली किताबें भी जल्द प्रकाशित होने वाली हैं। जिसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों के प्रस्ताव भी मिले हैं।
इससे पहले लीमा ने साल 2007 में महज 13 साल की उम्र में हिंदी में कविता 'कुछ लफ्ज नकाब' लिखी। साल 2010 में 16 साल की उम्र में अंग्रेजी में 17 काव्य संग्रह 'फार द हंड्रेड टुमारोज' लिखा। जिसके बाद उन्हें सबसे कम उम्र की कवयित्री के खिताब से नवाजा गया। यही नहीं लीमा की कविता 'एन इंटरनल रेस्ट' को भी काफी पसंद किया गया। इंटरनेट की इंटरनेशनल कविता पत्रिका वायस नेट में उनकी कविता को सबसे ज्यादा पढ़ा गया।
लीमा के पिता समीर धर लेखक हैं और मां मौसमी शिक्षिका हैं, लीमा को लेखन कला विरासत में मिली है। लीमा की लेखन शैली और भावों की प्रस्तुति काफी आकर्षक है। इस बेमिसाल युवा लेखिका को दो बार हिंदुस्तान टाइम्स वूमेन अचीवर अवॉर्ड 2011 और 2012 में मिल चुका है। इतनी कम उम्र में ऐसी ऊंचाई हासिल करने वाली लीमा आने वाले वक्त में और उपलब्धियां हासिल करेंगी।

No comments:

Post a Comment